Connect with us

Blog

बहशीपन की हदें पार, रिक्शा चालक ने दोस्तों संग युवती से किया दुष्कर्म, फिर अस्पताल छोड़ भागा

Published

on

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के जरवल रोड क्षेत्र में ई-रिक्शा से अपने घर जा रही एक युवती के साथ चालक और एक अन्य ने दरिंदगी की। युवती को शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल में छोडक़र चालक फरार हो गया। डाक्टरों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिटी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती थाना हुजूरपुर क्षेत्र में स्थित गांव में अपने मामा के यहां दो माह से रह रही थी। गुरुवार को युवती अपने घर के लिए एक ई-रिक्शा पर बैठी। कैसरगंज कस्बे में युवती ई-रिक्शा से उतरकर अपनी चाची के आने का इंतजार करने लगी। पहले से हुई बातचीत के अनुसार युवती को चाची कैसरगंज में मिलती, वहां से युवती उनके साथ अपने गांव जाती। जब कैसरगंज में सडक़ के किनारे युवती चाचा का इंतजार कर रही थी, उसी समय युवती को हुजूरपुर से लाने वाला ई रिक्शा चालक फिर पहुंच गया। ई-रिक्शा चालक ने युवती के परिजनों को अपना परिचित बताते हुए उसे झांसे में लिया। ई-रिक्शा चालक ने यह भी कहा कि कैंसरगंज से कुछ दूरी पर उसका मकान है, चलकर वही इंतजार करें। परिजनों के आने पर वह उन्हें घर पर ही बुला लेगा।

युवती ई-रिक्शा चालक के झांसे में आकर उसके घर चली गई। अपने मकान पर ले जाकर ई रिक्शा चालक ने युवती को बंधक बना लिया। पूरी रात ई-रिक्शा चालक ने युवती को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। बताया जाता है कि ई रिक्शा चालक के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। उन सभी ने भी युवती के साथ बहशीपना की सभी हदें पार कर दी। रात भर सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को रक्त स्राव शुरू हो गया और वह बेहोश हो गई। ई-रिक्शा चालक युवती को जिला महिला अस्पताल के सामने छोडक़र फरार हो गया। लोगों ने युवती को बदहवास हालत में पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पाकर एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी शहर के सभी थानों के पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। युवती को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज शुरू करवाया। एएसपी सिटी ने बताया कि युवती की हालत काफी गंभीर है, उसके पास मौजूद आधार आदि के माध्यम से परिजनों को बुलाया गया है। मां की तहरीर पर ई रिक्शा चालक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पूरी तरह युवती के होश में आने पर सही घटनाक्रम का पता चल सकेगा। एसपी सिटी ने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से ई-रिक्शा चालक की पहचान लगभग हो रही है, उसे शीघ्र ही दबोच कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab25 minutes ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab2 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News4 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News6 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान