Connect with us

Chandigarh

किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़-अंबाला रोड को किया जा रहा बंद

Published

on

इन दिनों हरियाणा-पंजाब सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसी तैयारी चल रही है जैसे कोई युद्ध होने वाला हो. सरकार ने सीमा के आसपास के जिलों की सीमाएं सील कर दी हैं. मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं.

पंजाब के किसानों को रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लगा दी गई है. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक टुकड़ी भी शंभू बॉर्डर पर पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, अंबाला और पटियाला पुलिस ने शंभू बैरियर पर बड़ी पाबंदियां लगाते हुए नेशनल हाईवे बंद कर दिया है.

खबर ये भी है कि आज रात से चंडीगढ़ अंबाला रोड बंद हो सकता है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस को अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन अंबाला की तरफ से सड़कें बंद रहेंगी. पंजाब पुलिस की ओर से कल से नाकाबंदी शुरू कर दी जाएगी.

चंडीगढ़ अंबाला रोड पर एक तरफ पंजाब पुलिस और दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस सख्ती बरतेगी। वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से आज बैठक की जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की