Connect with us

Chandigarh

सरकारी बस चालकों और कंडक्टरों का ऐलान, सरकारी बस में तय सीटों के अलावा एक भी यात्री को नहीं बैठाया जाएगा

Published

on

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में आधार कार्ड पर सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, सरकारी बस चालकों और कंडक्टरों ने ऐलान किया है कि सरकारी बस में तय सीटों के अलावा एक भी यात्री को नहीं बैठाया जाएगा। इसलिए बकायदों बसों पर लिखकर यह जानकारी दी गई है।

बता दें कि पंजाब रोडवेज/पनबस/पी. आर. टी. सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ट्रैफिक नियमों में संशोधन के नाम पर पूरे भारत में वाहन चालकों और आम जनता पर एक कानून थोपने की दिशा में आगे बढ़ी है, जिसका पूरे भारत में विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब में बसों में तय सीमा से ज्यादा यात्री सफर करते हैं, लेकिन अब भविष्य में ऐसा नहीं किया जाएगा और नियमों के मुताबिक बसों में सवारियां बैठाई जाएंगी। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा खुद लिए गए इस फैसले पर सरकार का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

कर्मचारी द्वारा 52 सीटों वाली बस में आज से 52 यात्रियों को ही सफर करवाया जाएगा और लुधियाना में ट्रक यूनियन और पनबस पी.आर.टी.सी. की कनवैंशन करके वर्करों को लामबंद किया जाएगा। इसके अलावा यूनियन की अन्य भी कई मांगे है, जिसके चलते आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab8 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National8 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics10 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab12 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल