Connect with us

Chandigarh

रामलला के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं मनोहर लाल, साधु-संतों के सानिध्य में आयोजित समारोहों में कर रहे निरंतर शिरकत

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इन दिनों भगवान रामलला के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने करनाल में आमजन के साथ अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखा। इससे पहले मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में एक भजन संध्या का आयोजन किया। इस भजन संध्या में विशेष रूप से प्रख्यात गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे और उन्होंने भजनों के जरिए भगवान की महिमा गुणगान किया तो स्वयं मुख्यमंत्री ने भी एक भजन सुनाया। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय भी पहुंचे थे। इसी तरह से 21 जनवरी को पानीपत में ‘भजिये अगड़ बम बगड़ बम-अगड़ बगड़ बम बम लहरी’ आध्यात्मिक समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर ने समां बांध दिया। 

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद भी धर्मपरायण व्यक्ति हैं। और वे समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करते रहते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पिछले साल 31 दिसंबर को वृंदावन में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृंदावन के वात्सल्य में षष्टिपूर्ति महोत्सव में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा को उनके अवतरण दिवस की बधाई दी और इस अवसर पर विशेष रूप से स्वामी परमानंद गिरि महाराज भी मौजूद थे। इससे पहले पिछले साल ही 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज की ओर से हरिद्वार में आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में शिरकत की थी। 

इस समारोह में स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित अनेक साधु संत मौजूद थे। इसी तरह से अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने टिवटर पर लिखा कि ‘प्रभु बिलोकि हरषे पुरबासी। जनित बियोग बिपति सब नासी॥ पानीपत ऐतिहासिक स्थान है जो सदा इतिहास बनाता आया है, ‘श्री राम मंदिर शोभा यात्रा’ में राम जी की सेना के रूप में नागरिकों के उत्साह का साक्षी आज ‘हरि की धरा हरियाणा’ समेत पूरा भारत बना है। आज की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मैं हर रामभक्त का हृदय से अभिनंदन करता हूं। भारत की आत्मा, आराध्य देव श्रीराम जी में बसती है। आदिकाल से हम अपनी संस्कृति को लेकर संघर्ष करते रहे हैं तथा प्राण प्रतिष्ठा से हमें दूसरी आजादी सुलभ हुई है। राम राज्य वास्तविक रूप से आगे बढ़ रहा है जिसमें आप सभी का सहयोग नितांत ही आवश्यक है। सबको राम राम !!’

Table of Contents

जया किशोरी भी पहुंची संत कबीर कुटीर

चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास संत कबीर कुटीर पर पिछले दिनों कथावाचिका जया किशोरी पहुंची। मुख्यमंत्री ने जया किशोरी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न दिया। बाद में उन्होंने टवीट करते हुए लिखा कि ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे.. राम आएंगे! प्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री जया किशोरी जी से आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट के दौरान उनके मधुर स्वर में यह भजन सुनकर मन भक्ति भाव से भर गया। प्रभु श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश का आध्यात्मिक एवं राममय वातावरण, ऐतिहासिक है। इस अवसर पर उन्हें श्रीराम दरबार की प्रतिमा व श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।’ इससे पहले 14 जनवरी को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल संत कबीर कुटीर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा ‘अवध में आएंगे श्री राम। आज प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के मुख से श्री राम नाम का गुणगान सुनने का सौभाग्य ऐसे विशेष दिनों में प्राप्त हुआ जब प्रभु के आगमन को लेकर पूरा देश राममय हो रहा है।’

8 फरवरी को भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरवरी में अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रोहतक में जानकारी देते हुए कहा कि 8 फरवरी को अयोध्या जाने का शैड्यूल तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को आस्था का पता और कोई समझ नहीं है। आज के दिन पूरा देश राममय है और उनको भी इस नाते से राममय होना चाहिए था। इससे पहले सोमवार रात को मुख्यमंत्री ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर श्रीराम ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘श्री रामज्योति प्रज्ज्वलित करने की अत्यंत दिव्य व अलौकिक अनुभूति!  पावन अयोध्या धाम में श्री रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर रामज्योति जला कर इस खुशी में उन सभी कर्मियों को सहभागी बनाया जो पूरे सेवाभाव से अपने कत्र्तव्य हेतु दृढ़ता से कार्य में लगे रहते हैं।’ अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘॥ राम नमामि नमामि नमामी॥ श्री अयोध्या धाम पवित्र सप्तपुरियों में से एक हैं जो भारत की भाषाई विविधता एवं सांस्कृतिक विविधता में एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा एक दिव्य और अलौकिक घटना है। हर भारत वासी चाहे वो विश्व के किसी भी भाग में रह रहा है, वह श्री रामलला के प्रति भक्तिभाव से भाव-विभोर हो चुका है। गांव-नगर के हर घर में साक्षात मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी विराज चुके हैं और यह उल्लास हर जगह प्रकट भी हो रहा है। हमारी पीढिय़ों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प आज पूर्ण हुआ एवं श्रीराम जन्मभूमि के उत्थान यज्ञ में बलिदान द्वारा आहुति देने वाली हर पुण्यात्मा आज आत्मिक शांति प्राप्त करेगी। जय श्री राम !’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 mins ago

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

Punjab14 mins ago

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Punjab27 mins ago

बैंक PO एवं LIC/GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

Punjab35 mins ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही

Punjab18 hours ago

घर-घर पहुंचीं 437 सरकारी सेवाएं, ‘भगवंत मान सरकार- तुहाडे द्वार’ योजना से बदली सेवा व्यवस्था