Connect with us

Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने किया नकली दवा बनाने वालों का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामान बरामद

Published

on

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजधानी के गुलाबी बाग इलाके में नकली दवा बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ कर उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कारखाने में एक खुजली रोधक जेल ‘बेटनोवेट एन’ का उत्पादन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि यह अवैध इकाई गुलाबी बाग के औद्योगिक क्षेत्र में चलाई जा रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के एक टीम को जानकारी मिली थी कि गुलाबी बाग में कुछ कंपनियां नकली कॉस्मेटिक और दवाइयां बना रही हैं। अधिकारी ने बताया कि गुलाबी बाग औद्योगिक क्षेत्र की प्लॉट संख्या 99 में छापेमारी की गई, जहां अवैध उत्पादन किया जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक, मौके पर कम से कम 57 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें बेटनोवेट एन क्रीम की खाली ट्यूबें भरी हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि हर कार्टन में 1200 ट्यूब थीं यानी करीब 68हजार खाली ट्यूबें। उन्होंने बताया कि भरी हुई ट्यूब के चार कार्टन भी बरामद किए गए हैं और हर कार्टन में 550 (करीब 2200 भरी हुई ट्यूबें) ट्यूबें थीं। अधिकारी ने बताया कि कारखाने से कच्चा माल और भारी-भरकम मशीनें भी जब्त की गईं हैं।

अधिकारी ने बताया कि कारखाने के मालिक की पहचान अवन मोंगा (45) के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर गैर-ब्रांडेड उत्पादों को बनाने का काम करता था। अधिकारी के मुताबिक, बाद में उसने अपनी खुद की फैक्टरी शुरू की और अलग-अलग कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने शुरू कर दिए। वह पिछले साल से यह फैक्टरी चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाहरी दिल्ली के इलाके में अपना व्यापार फैलाया हुआ था। अधिकरी ने बताया कि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab20 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab20 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश