Connect with us

Delhi

मेरठ में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Published

on

नेशनल डेस्कः मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दिनदहाड़े कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि मवीमीरा गांव में सोनी (28) अपने भाई अनुज के मकान से निकलकर पैदल जा रही थी और वह जब बड़े मंदिर के पास पहुंची तभी मोटरसाइकिल से आये एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं।

बहादुर ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि करीब आठ साल पहले सोनी की शादी मुजफ्फरनगर के जानसठ के सतेन्द्र से हुई थी लेकिन कुछ विवाद के चलते उनके बीच तलाक हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार उसके बाद सोनी नाजिम नाम के लड़के के साथ रह रही थी, फिर इसी साल 28 नवम्बर को उसने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी। इन दिनों वह अपने मायके आई थी। बहादुर ने बताया कि सोनी की हत्या के पीछे उसके पहले पति का हाथ होने का शक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News8 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News8 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News8 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News8 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News9 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप