Connect with us

Delhi

दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, कन्याकुमारी सहित विभिन्न जिलों के कई इलाको में जलभराव की स्थिति

Published

on

चेन्नईः दक्षिणी तमिलनाडु में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रविवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कन्याकुमारी सहित विभिन्न जिलों के कई इलाको में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

एक क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में भारी और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके अनुसार शनिवार से दक्षिणी तमिलनाडु के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जिसकी वजह से निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। 

बारिश के कारण जैसे-जैसे जलाशय भर रहे हैं उनसे अधिशेष पानी छोड़ा जा रहा है। राज्य के दक्षिणी जिलों के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसे देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम तैनात की गई हैं। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने बाढ़ग्रस्त और संवेदनशील इलाकों से लोगों को राहत केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। 

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अधिकारियों को थमिराबरानी नदी का अतिरिक्त पानी ‘नदी जोड़ो परियोजना’ के तहत बनी नहर में छोड़ने का निर्देश दिया है। विभाग ने बताया कि सोमवार को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश और दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News10 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News10 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News10 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News10 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News10 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप