Connect with us

Punjab

माता चिंतपूर्णी वाले विवादित बयान के बाद Master Saleem को लेकर आई बड़ी खबर

Published

on

विवादों में घिरे मशहूर पंजाबी सिंगर Master Saleem माता चिंतपूर्णी दरबार में माफी मांगने पहुंचे। दरअसल, नकोदर कार्यक्रम में मंच से माता चिंतपूर्णी के पुजारियों को लेकर दिए बयान के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था, जिसकी भूल बख्शाने वह माता के दरबार में नतमस्तक हुए।  इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मां के सामने माफी भी मांगी। भजन गाते हुए सलीम ने कहा कि मां जगत जननी सबकी भूलें माफ करती है और उनकी भी भूल जरूर माफ करेंगी। उन्होंने कहा कि उनसे भी जो कोई गलती और भूल हुई है वह तह दिल से माफी मांगते हैं। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि विवाद को खत्म करने के लिए  मास्टर सलीम ने मंदिर के पुजारियों के साथ बैठ कर उनसे भी वीडियो संदेश जारी करवाया। पुजारियों ने कहा कि मास्टर सलीम मंदिर में अपनी भूल बख्शाने के लिए माफी मांगने दरबार में आए थे, उन्होंने जाने-अनजाने में जो कहा उसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है। ऐसे में जब मां ने ही उन्हें माफ कर दिया तो बाकियों का तो कोई सवाल ही नहीं उठता।

मास्टर सलीम ने क्या कहा था?
मास्टर सलीम ने नकोदर में कहा,” मैं चिंतपूर्णी गया, माता रानी के दर्शन किए, पुजारी जी ने अच्छी तरीके से दर्शन कराए। इसके बाद मुझे कहते आरती ले लो, फिर मैंने आरती ली। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा कि आईए बैठते हैं, फिर उन्होंने कहा कि यह तो हो गई मां की बात, मां ने तुम्हें आर्शीवाद दे दिया, अब सुनाओ मेरे पिऊ दा कि हाल है, यानी बाबा मुराद शाह का क्या हाल है।” इस बयान के बाद लोगों का भारी विरोध देखने को मिला, जिसके बाद इंस्ट्राग्राम पर एक लाइव वीडियो पोस्ट करते हुए मासटर सलीम द्वारा माफी मांगी गई। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab20 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab21 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab21 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश