Connect with us

Punjab

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नू

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा झूठे आरोपों से भरा एक राजनीतिक ड्रामा भर था। उन्होंने उन सवालों के जवाब देने में नाकामी दिखाई जो पंजाब के लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

एक वीडियो संदेश में ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आए, पंजाब सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए और प्रदेश की गंभीर समस्याओं में से किसी का भी हल किए बिना वापस चले गए। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के पास पंजाब के लिए कोई जवाब नहीं था। उन्होंने सिर्फ आरोप और राजनीतिक बयानबाजी दोहराई, लेकिन लोगों को प्रभावित करने वाले असली मुद्दों पर वे पूरी तरह चुप रहे।”

पंजाब से संबंधित कई अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ‘आप’ के मीडिया प्रभारी ने कहा कि लोगों को जवाबों की उम्मीद थी लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की मौतों का जवाब देने में क्यों नाकाम रहे? न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी क्यों लटकी हुई है? केंद्र सरकार पंजाब का बनता फंड क्यों रोक रही है? पंजाब को वह फंड न मिलने के बावजूद भी सर्वाइव करना पड़ रहा है जो असल में प्रदेश के हैं, फिर भी प्रधानमंत्री ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।”

भाजपा के “डबल इंजन सरकार” के नारे पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि पंजाबी ऐसी सरकार की हकीकत पहले ही देख चुके हैं। “2007 से 2017 तक, जब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मिलकर पंजाब पर राज किया, तो प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।”

भाजपा-अकाली सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब उस समय लिए गए फैसलों के नतीजे आज भी भुगत रहा है। उन्होंने कहा, “यह भाजपा-अकाली राज के दौरान ही था कि पंजाब में नशे की लत फैली, जिसने नौजवानों की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। उसी समय के दौरान गैंगस्टर संस्कृति भी पनपी, जिसके नतीजे पंजाब को सालों तक भुगतने पड़े।”

पंजाब में एक और मौका मांगने वाली भाजपा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोग पार्टी का पुराना रिकॉर्ड नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि “किस मुंह से भाजपा पंजाबियों को डबल इंजन वाली सरकार लाने के लिए कह रही है? लोग उन्हें पहले ही कई बार मौके दे चुके हैं। 1997 से 2002 तक और फिर 2007 से 2017 तक, पंजाब ने उनका शासन देखा है और उन सालों के दौरान हुए नुकसान को नहीं भूला है।”

बलतेज पन्नू ने कहा, “पंजाब के लोग भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड से पूरी तरह वाकिफ हैं और नारों तथा राजनीतिक प्रचार द्वारा गुमराह नहीं होंगे। पंजाबी प्रधानमंत्री से खोखले भाषणों और चुनी हुई पंजाब सरकार पर झूठे आरोपों की उम्मीद नहीं रखते, बल्कि जवाबदेही, इंसाफ और असली समाधान चाहते हैं।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab44 minutes ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab2 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News6 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान