Connect with us

Punjab

कांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती देने वाले नेताओं को गद्दार कहेंगे या वफादार, राहुल जी? — बलियावाल

Published

on

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के बाद पंजाब कांग्रेस के भीतर मचे घमासान को लेकर भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

बलियावाल ने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है। पंजाब के कांग्रेसी नेता अपनी ही हाईकमान के फैसलों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं, जो राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब राहुल गांधी को पंजाब कांग्रेस के इन नेताओं के बारे में देश और पंजाब को बताना चाहिए कि वे उन्हें गद्दार मानते हैं या वफादार?

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेतृत्व में इतना भी दम नहीं है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित हाईकमान के फैसले के खिलाफ खुलेआम बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके? या फिर अनुशासन के नियम केवल कुछ लोगों के लिए ही हैं, जबकि खुली बगावत करने वालों को इनाम दिया जाता है?

बलियावाल ने कहा कि कांग्रेस का यह अंदरूनी कलह आज पूरा पंजाब भी देख रहा है और देश भी। यह स्थिति साफ तौर पर बताती है कि कांग्रेस का मकसद पंजाब के विकास, जनता के हित और राज्य के भविष्य की चिंता करना नहीं, बल्कि केवल सत्ता प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता अपनी ही हाईकमान के फैसलों को मानने के लिए तैयार नहीं, वह पार्टी पंजाब को स्थिर नेतृत्व क्या देगी? कांग्रेस का मौजूदा हाल यह साबित करता है कि वहां संगठन से ज्यादा कुर्सी की लड़ाई, गुटबाजी और निजी महत्वाकांक्षाओं को महत्व दिया जा रहा है।

बलियावाल ने कहा कि कांग्रेस का यह “काटो-कलेश” साफ दर्शाता है कि पार्टी के लिए पंजाब के मुद्दे, युवाओं का भविष्य, किसानों की समस्याएं और राज्य का विकास कोई प्राथमिकता नहीं हैं। कांग्रेस आज भी सिर्फ सत्ता की राजनीति में उलझी हुई है, जबकि पंजाब को एक ऐसी सोच और नेतृत्व की जरूरत है जो राज्य को स्थिरता, विकास और भरोसा दे सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab44 minutes ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab2 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News5 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News6 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News6 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान