Connect with us

Punjab

सिंगापुर में भी हिट हुआ CM योगी आदित्यनाथ का मॉडल, दौरे के पहले दिन ही 20, 000 करोड़ रुपए का एमओयू

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे ने राज्य के लिए बड़ी निवेश सफलता दिलाई है. दौरे के पहले ही दिन विभिन्न प्रमुख कंपनियों और संस्थाओं के साथ कुल लगभग 20,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रुप हाउसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इतने बड़े निवेश से यूपी में हजारों युवाओं को नौकरियों के भी अवसर मिलेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए. दौरे के दौरान यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ तीन महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुए, जिनके तहत कुल 6,650 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इनमें ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर शामिल हैं. इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, जीएसएस ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है, जिसके तहत एक बड़ा डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा. यह परियोजना राज्य की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ऊर्जा क्षेत्र में भी सफलता

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली. एवीपीएन लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी क्षेत्र में 2,727 करोड़ रुपये का निवेश करने का एमओयू किया. इसी तरह, पीआईडीजी ने नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और एग्री-सोलर परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित किया है. ये समझौते उत्तर प्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं. सीएम योगी ने सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और संस्थाओं से बैठकें कीं, जिसमें जीआईसी, डीबीएस ग्रुप और टेमासेक जैसे संगठनों के साथ चर्चा हुई. उन्होंने उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी को हाइलाइट किया.

योगी मॉडल विदेश में भी हिट

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है. पहले दिन की सफलता से साफ है कि योगी मॉडल विदेशी निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इन निवेशों से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बनाना है, और सिंगापुर दौरा इस दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab4 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News6 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News8 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News8 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान