Connect with us

Punjab

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा

Published

on

पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर भले ही बीत चुका हो, लेकिन सर्दी का अहसास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यहां दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि तेज धूप भी निकलेगी, लेकिन सर्दी का अहसास बना रहेगा। 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ रुक-रुक कर आते रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 0.9°C बढ़ा है, जिससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है।

24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। दिन में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान फरीदकोट में 6 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में तापमान 23 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। इस समय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह विक्षोभ लगभग 55 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास और 27 डिग्री उत्तरी अक्षांश के ऊपर की तरफ फैला हुआ है।

8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ

इसके अलावा, 8 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। जबकि गुरुवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री, अमृतसर 21.0 डिग्री, लुधियाना 22.8 डिग्री, पटियाला 23.2 डिग्री, बठिंडा 22.6 डिग्री, एसबीएस नगर 22.0 डिग्री, फिरोजपुर 22.9 डिग्री, होशियारपुर 22.0 डिग्री, मानसा 24.5 डिग्री, पठानकोट 21.9 डिग्री, रोपड़ 22.7 डिग्री और रूपनगर 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

12 फरवरी से 20 डिग्री तक तापमान रहेगा

प्रदेश में शुक्रवार से 12 जनवरी तक राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि शेष क्षेत्रों में यह 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इस सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान इस दौरान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

48 घंटें में 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab8 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab10 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News12 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News14 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News14 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान