Connect with us

Punjab

Ludhiana West में Congress और BJP को बड़ा झटका, सैकड़ों नेता हुए AAP में शामिलCabinet Minister Tarunpreet Singh Sondh ने किया leaders का welcom, कहा – जनता AAP government से खुश है

Published

on

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को करारा झटका लगा है। सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता इन पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे ‘आप’ के हौसले जहां बुलंद हैं, वहीं विरोधी पार्टियों में हड़कंप मच गया है।

सोमवार को लुधियाना में हुए एक खास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने सभी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर ‘आप’ नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया और हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद रहे।

कांग्रेस और भाजपा को एक साथ झटका

जो नेता ‘आप’ में शामिल हुए हैं, उनमें कई जाने-माने नाम शामिल हैं।
कांग्रेस छोड़ने वाले प्रमुख नेता हैं –
दीप संधू, भोला, जस्सा, गोली, मोनी, गुरप्रीत सिंह, विजय पाल, मुकेश, बंटी गुज्जर, हैप्पी गुज्जर, आदित्य, सुलेख चंद, राहुल, शिव, शिवम, अजय, अश्विनी, साहिल, अभिषेक, अनिल, सुरिंदर, मीनू, अक्षय, गगन, सचिन, आकाश, जतिन, अंश, रोहित, गुरनाइक, रॉबिन, सैम और जतिंदरपाल सिंह बेदी।

भाजपा की ओर से जो नेता आपमें आए, उनमें प्रमुख हैं –
भाजपा नेता जतिंदरपाल सिंह बेदी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मान, उपाध्यक्ष प्रिंस बागान और अमित कुमार।

इसके अलावा सुमित सूद, काकू सूद, सुनील, शम्मी, करम, संजीव कुमार चावला, विशाल, पवन, मनदीप, आशु, अरुण, साहिल, रोहन, करण, विपिन कुमार, जसवंत कौर और मधु बाला जैसे कई और नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

क्यों छोड़ी पुरानी पार्टियां?

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने बताया कि वे अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम करने का तरीका और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच उन्हें पसंद आई। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘आप’ के एक्शन से वे प्रभावित हैं।

मंत्री सौंध ने क्या कहा?

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा, “आज इतने सारे नेताओं का ‘आप’ में आना यह साबित करता है कि लोग अब सच्चे विकास को चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार जो काम कर रही है, वह जनता के हित में है। लुधियाना पश्चिम के लोग जरूर ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को रिकॉर्ड वोटों से जिताएंगे।”

लुधियाना पश्चिम में इस राजनीतिक हलचल ने उपचुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है। जहां आम आदमी पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है, वहीं विरोधी दलों के लिए यह खतरे की घंटी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बढ़ते समर्थन का असर चुनाव परिणामों पर कितना पड़ता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

चंडीगढ़ में AAP ने संगठन को लिया बड़ा फैसला:वार्ड नंबर तीन की सभी इकाइयां भंग, प्रेसिडेंट ने लिया फैसला

National2 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती: आज हो सकती है छुट्‌टी, मोगा रैली में नहीं होंगे शामिल, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

Punjab14 hours ago

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Punjab14 hours ago

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

Punjab14 hours ago

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग