Connect with us

Punjab

Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली, 200 किसान हिरासत में।

Published

on

पंजाब। Punjab पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 400 दिनों से बंद हरियाणा-पंजाब की शंभू और खनौरी सीमाएं खाली करा दी गई हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटा दिया गया। इस दौरान 200 किसानों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद किसानों द्वारा बनाए गए शेडों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

Punjab पुलिस की कार्रवाई के बाद आज हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डरों पर पहुंचेगी, जिसके बाद सीमेंट के बैरिकेड्स हटाए जाएंगे। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

हाल ही में किसानों और केंद्र सरकार के बीच सातवें दौर की वार्ता सफल रही। इस बैठक में Punjab सरकार ने किसानों से बॉर्डर खाली करने की अपील की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके चलते आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत दल्लेवाल को हिरासत में ले लिया गया।

गौरतलब है कि किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की ओर बढ़ने के दौरान हरियाणा पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी किसानों ने चार बार दिल्ली जाने का प्रयास किया, लेकिन शंभू बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे एशियन हॉकी चैंपियनशिप के सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल 

Punjab7 hours ago

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और हेरोइन बरामद

Breaking News9 hours ago

गुरुद्वारा बंगला साहिब के रास्ते को लेकर DSGMC का बड़ा फैसला, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक

Breaking News11 hours ago

PM मोदी और भाजपा सरकार पंजाब और पंजाबियत का गला घोंटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, पेरिस से वापसी पर CM भगवंत सिंह मान का अपमान किया गया: बलतेज पन्नू

Breaking News11 hours ago

अमित शाह जवाब दें कि भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, किसानों के साथ किया गया व्यवहार पंजाब को अच्छी तरह याद है- CM भगवंत सिंह मान