Connect with us

Haryana

Haryana सड़क हादसे में युवक की मौत , एक गंभीर रूप से घायल।

Published

on

Haryana के सोनीपत जिले के मुरथल से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह राई में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और कंपनी में बने कमरे में रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक विजय कुमार यादव के भाई के अनुसार, 10 फरवरी 2025 की रात को विजय कुमार यादव अपने दोस्त भीमसेन के साथ बाइक से मुरथल से लौट रहे थे। जब वे सुखदेव ढाबे के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। भीमसेन का इलाज अभी चल रहा है। उसके भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

11 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत से दिल्ली सर्विस रोड पर दो बाइक सवार 2 युवकों का एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक विजय कुमार यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog40 mins ago

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

Blog2 hours ago

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

Blog2 hours ago

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

Punjab3 hours ago

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?