Connect with us

Haryana

Bhiwani में मजदूर नेता के घर में घुसकर फायरिंग, पत्नी की बहादुरी से टली बड़ी घटना

Published

on

बीती रात Bhiwani के विद्या नगर में एक मजदूर नेता के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने मारपीट की और उन पर बंदूक तान दी। हालांकि, उनकी पत्नी की बहादुरी से एक बड़ी घटना टल गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, Bhiwani में सजग भारत भवन निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रमेश चोपड़ा के घर एक व्यक्ति देर रात घुस आया। रमेश चोपड़ा ने बताया कि जब वे घर लौटे, तो एक युवक उनके घर में बंदूक ताने खड़ा था और उसने गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी ने गोली चलाई, तो उनकी पत्नी ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिससे गोली दीवार पर जा लगी, और दीवार पर गोली के निशान भी बने हुए हैं। रमेश चोपड़ा ने यह भी बताया कि यह आरोपी पहले भी उनके घर किराए पर रहने के बहाने पूछताछ करने आया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पर फायरिंग की घटना हुई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में मिले कारतूस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, और अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की