Connect with us

Haryana

Haryana में घनी धुंध के कारण सड़क हादसे, बारिश और ठंड का अलर्ट जारी

Published

on

बुधवार सुबह Haryana के करनाल में घनी धुंध के कारण नेशनल हाईवे-44 पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें एक ट्राला, ऑटो, स्कूल बस और ट्रेवलर शामिल थे। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं।

करनाल पुलिस के अनुसार, हाईवे पर कंबोपुरा पुल के पास एक ट्रेवलर मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया, जिससे पीछे से आ रही स्विफ्ट कार उससे टकरा गई। वहीं, एक अनियंत्रित ट्राला स्कूल बस से टकरा गया, जिसमें टीचर सवार थे। इससे पहले ट्राले ने एक ऑटो को भी साइड मारी, जिसमें घरौंडा की राइस मिल के कर्मचारी सवार थे।

एक अन्य घटना में, हाईवे पर खड़े वाहन से एक कार टकराई, जिसे पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। कार में बुजुर्ग महिला अपनी बहू और पोते-पोतियों के साथ सफर कर रही थी। सभी हादसों में बड़ा नुकसान टल गया और किसी की जान नहीं गई।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है, जिसमें सुबह और रात के समय घनी धुंध छाने के आसार हैं।

घनी धुंध ने ढका 15 जिलों को

बुधवार सुबह हरियाणा के 15 जिलों में घनी धुंध दर्ज की गई। इनमें सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर तक रही।

स्कूल खुलने से अभिभावकों की चिंता

हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक का विंटर वेकेशन आज खत्म हो गया। गुरुवार से प्लेवे से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगे। हालांकि, घनी धुंध को देखते हुए अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से अवकाश बढ़ाने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

तापमान का हाल

मंगलवार को हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार के बालसमंद में सबसे कम 16.6 डिग्री रहा। अन्य जिलों में रोहतक में 16.7, हिसार में 18.2, अंबाला में 19.9, नारनौल में 16.8, गुरुग्राम में 18.8, जींद में 18.0, पानीपत में 18.2, सिरसा में 20.5, सोनीपत में 18.6 और यमुनानगर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ