Connect with us

Delhi

Delhi CM Kejriwal को High Court से झटका, Arrest को चुनौती देने वाली Petition खारिज

Published

on

High Court on Kejriwal Petition

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM Arvind Kejriwal केजरीवाल की ग्रिफ्तारी को अवैध बताने को लेकर High Court ने याचिका की खारिजकथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में हैं। हाल ही में केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी |

केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका लगा है. दिल्ली High Court ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज के मुताबिक केजरीवाल साजिश में शामिल हैं. गवाहों पर संदेह करना अदालत पर संदेह करने के समान है।

From High Court

कोर्ट ने साफ किया कि ये याचिका जमानत के लिए नहीं है. कोर्ट को सिर्फ यह तय करना है कि गिरफ्तारी गलत है या नहीं| ईडी ने जो तथ्य रखे हैं, उसके मद्देनजर केजरीवाल इस घोटाले की साजिश में शामिल हैं |

ED के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल पार्टी के संयोजक हैं. ED का आरोप है कि रिश्वत का इस्तेमाल गोवा में प्रचार के लिए किया गया. जिरह के दौरान केजरीवाल पक्ष की ओर से गवाहों के बयानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं|

Kejriwal ने गिरफ्तारी के समय पर उठाए सवाल

बहस के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाया था। Kejriwal ने कोर्ट में दावा किया था कि बीजेपी उन्हें जेल में डालकर चुनाव को फिक्सड मैच की तरह खेलना चाहती है। दूसरी ओर, ED ने AAP नेता के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई है। ईडी ने दावा किया कि कथित अपराध में केजरीवाल व्यक्तिगत और परोक्ष रूप से शामिल हैं।

ASG SV Raju ने उदाहरण देते हुए कहा कि मान लीजिए कोई राजनीतिक व्यक्ति चुनाव से दो दिन पहले हत्या कर देता है। क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 3 अप्रैल को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab3 weeks ago

योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां, CM भगवंत मान ने नियमित कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र