Connect with us

Uttar Pradesh

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड: 17 नवजातों की मौत के बाद Yogi सरकार ने कि सख्त कार्रवाई, प्रधानाचार्य हटाए गए

Published

on

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद Yogi सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस दर्दनाक हादसे में 17 नवजातों की जान चली गई थी। सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबद्ध कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को हटा कर चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबद्ध किया गया है। साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र जारी किया गया है।

इसके अलावा, कॉलेज के अवर अभियंता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय और मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, और आरोप पत्र भी जारी किया गया है।

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने जाँच के लिए मंडलायुक्त झांसी को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है और दोषियों को शीघ्र सजा देने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National12 hours ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab14 hours ago

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: Kuldeep Dhaliwal

Uttar Pradesh14 hours ago

‘संत का स्वाभिमान उसका राष्ट्र’, शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का आया पहला बयान

Punjab14 hours ago

अदालत द्वारा केजरीवाल को बरी किए जाने से ‘आप’ हुई सही साबित, BJP की सियासी बदलाखोरी और प्रचार हुआ बेनकाब: अरोड़ा

National16 hours ago

पंजाब में आज से ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज:CM मान बोले- कांग्रेसियों-अकालियों को भी फायदा; केजरीवाल ने कहा- अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा