Connect with us

Uttar Pradesh

Mahakumbh के अनुभवों के साथ Italy से आई महिलाएं ने रामायण और शिव तांडव सुना

Published

on

Italy की तीन महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामायण की प्रसिद्ध चौपाई और ‘शिव तांडव’ स्तोत्र सुनाया। हिंदी का पर्याप्त ज्ञान न होते हुए भी, जब उन्होंने रामायण की चौपाई को सुर और ताल में गाया, तो मुख्यमंत्री योगी और वहां मौजूद सभी लोग प्रभावित हुए। महिलाएं एक के बाद एक रामायण की चौपाई सुनाती चली गईं और इसके बाद शिव तांडव स्तोत्र व महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र भी गाया।

सीएम योगी से मुलाकात
रविवार को Italy से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। ये महिलाएं महाकुंभ से लौटने के बाद सीएम से मुलाकात करने आईं, और अपने अनुभव साझा किए। माही गुरु के नेतृत्व में ये महिलाएं इटली में एक ध्यान और योग सेंटर चलाती हैं।

सीएम योगी का रिएक्शन
मुलाकात के दौरान, महिलाओं ने बताया कि उन्होंने भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिकता को गहरे से महसूस किया। उन्होंने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। महिलाओं ने कहा कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत उदाहरण है। भारतीय संस्कृति और इसकी आध्यात्मिकता से वे बहुत प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत खूब” और हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

National18 hours ago

काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत

National22 hours ago

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: CM भगवंत सिंह मान

National22 hours ago

मनीष सिसोदिया ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए युवाओं को सामाजिक और आर्थिक असमानता खत्म करने का दिया न्यौता

Punjab23 hours ago

मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल