Connect with us

Uttar Pradesh

UP : 41 पीसीएस अधिकारियों के एक साथ तबादले , अधिकांश बदलाव एसडीएम पद पर।

Published

on

यूपी। UP में बुधवार सुबह एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का दौर देखा गया, जिसमें एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें ज्यादातर अधिकारी एसडीएम (उपजिलाधिकारी) हैं।

इस फेरबदल के तहत देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया, वहीं बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया। प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को बदायूं का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र को सोनभद्र का अपर जिलाधिकारी बनाया गया, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को औरैया का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य को एटा का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

इस फेरबदल में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र को मेरठ का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। देवरिया के उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी को कासगंज का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

author avatar
Editor Two
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Haryana32 mins ago

सिंगर मासूम शर्मा को लेकर बोले सुभाष फौजी: जानबूझ कर कन्ट्रोवर्सी पैदा की, मैंने और MD ने CM से की थी शिकायत, फौगाट से माफी मांगें।

National19 hours ago

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में Vatican में निधन; फेफड़ों और किडनी में था गंभीर संक्रमण।

Punjab20 hours ago

Punjab सरकार द्वारा “ऑनलाइन एनआरआई मिलनी” का आयोजन, विदेशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

Punjab21 hours ago

‘नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर चलिए पंजाब भी विकास की गति में आगे बढ़ेगा’, जीरकपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बोले CM नायब सैनी !

National22 hours ago

बंगाल में हंगा/मा, UP में गूंजे धमाके ! योगी सरकार के मंत्री ने दी ममता बनर्जी को धमकी – ‘इस्तीफा दो या हो राष्ट्रपति शासन’