Connect with us

Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 की तैयारियों के लिए PM Modi का संगम दौरा, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Published

on

PM Modi ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 2025 के महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी यात्रा का आरंभ त्रिवेणी संगम पर विधिवत पूजा और दर्शन से हुआ। पूजा से पहले PM Modi ने नदी में नौका विहार का भी आनंद लिया।

महाकुंभ की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री ने त्रिवेणी संगम में पूजा करते हुए 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुंभ के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर आरती कर वैश्विक कल्याण का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस कार्यक्रम का संचालन तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया गया। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री ने अक्षत, चंदन, रोली, पुष्प और वस्त्र अर्पित किए। कार्यक्रम से पहले उन्होंने प्रमुख साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री मोदी संगम क्षेत्र में पहुंचने के लिए निषादराज क्रूज पर सवार हुए। किला घाट के फ्लोटिंग जेटी से यात्रा शुरू कर उन्होंने क्रूज से यमुना नदी की लहरों का आनंद लिया और पूरे क्षेत्र का अवलोकन किया। सफेद कुर्ता-पजामा, नीली जैकेट और मैरून शॉल पहने प्रधानमंत्री ने डेक पर खड़े होकर संगम के प्राकृतिक सौंदर्य का निहारते हुए रिवर क्रूज का आनंद लिया। संगम नोज पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने साधु-संतों से मिलकर उनका अभिवादन किया, जहां एक संत ने उन्हें मोतियों की माला भेंट की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं