Connect with us

Uttar Pradesh

Jhansi: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी Sharab, पुलिस भी हुई हैरान

Published

on

liquor from handpump

Uttar Pradesh: बुन्देलखण्ड में एक ओर जहां हैण्डपम्पों से पानी निकालना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी ओर यहां के हैण्डपम्पों से शराब निकलने लगी है। जब झांसी के थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परगना के कबूतरा डेरा पर अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची. 

इसलिए यहां जिस तरह से शराब छुपाई गई थी उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. टीम ने घर-घर, खेतों से लेकर हैंडपंपों तक से शराब बरामद की। हैरान करने वाली बात ये थी कि जमीन के अंदर छिपाई गई शराब को निकालने के लिए हैंडपंप लगाए गए थे|

जब झाँसी के आबकारी विभाग और मुसठ थाने की पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की तो पहले तो शराब नजर नहीं आई। पुलिस को जांच के दौरान खेत के बीच में एक से अधिक हैंडपंप मिले. 

अधिकारियों ने हैंडपंप चालू किया तो पानी की जगह शराब निकलने लगी। जब खुदाई की गई तो पता चला कि हैंडपंप केवल दिखावे के लिए थे। उनके नीचे शराब के ड्रम रखे हुए थे। यहां से शराब का निर्यात किया जा रहा था|

500 लीटर शराब बरामद
उत्पाद निरीक्षक अशोक राम ने बताया कि पुलिस और उत्पाद की संयुक्त टीम ने परगना कबूतर डेरा पर छापेमारी की और इस कार्रवाई में 500 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी और तीन हजार किलो लहन भी नष्ट कर दिया गया. इस धंधे में शामिल दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National3 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National3 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab4 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं