Connect with us

Uttar Pradesh

UP बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी सुचना : महाकुंभ के कारण 24 फरवरी की परीक्षा स्थगित।

Published

on

उत्तर प्रदेश में UP बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन महाकुंभ के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होने वाले स्नान के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए, 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा अब 9 मार्च, रविवार को आयोजित की जाएगी।

पेपर उसी समय और स्थान पर नौ मार्च को होगा

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन सिर्फ प्रयागराज जिले में लागू होगा, जबकि अन्य जिलों में परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इसके बाद, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, अशोक कुमार ने इसका आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं का विषय और पेपर वही समय और स्थान पर 9 मार्च को आयोजित होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया

Delhi19 hours ago

नेताओं को हायर कर सकते हैं तो फायर क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की MP/MLA को बर्खास्त करने वाले नियम की मांग

Punjab20 hours ago

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

National20 hours ago

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Punjab20 hours ago

पंजाब सरकार राज्य में ग्राम न्यायालय के मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी: CM भगवंत सिंह मान