Connect with us

Uttar Pradesh

Saharanpur में दूल्हे की पुरानी प्रेमिका ने शादी में डाला रंग, निकाह पर लगाई रोक

Published

on

उत्तर प्रदेश के Saharanpur जिले में एक युवक का दूल्हा बनने का सपना चकनाचूर हो गया। जब बारात पहुंच चुकी थी और खुशियों का माहौल था, तभी अचानक दूल्हे की पुरानी प्रेमिका ने शादी के मौके पर दस्तक दी। यह लड़की केरल से आई थी और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए दुल्हन के परिवार के सामने अपनी बात रखने आई।

उसने बताया कि वह युवक के साथ सात साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी और जैसे ही उसे दूल्हे की शादी की खबर मिली, वह यहाँ आ गई। लड़की ने इसके लिए संबंधित परिवार को रिश्ते से जुड़ी फोटोग्राफ्स भी दिखाई और यह भी बताया कि उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

लड़की के इस खुलासे के बाद घरवाले हैरान रह गए और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लड़की वालों ने तो बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्चों की मांग करने लगे। इस बीच पुलिस को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंची। शुरुआत में दूल्हे ने इस रिश्ते से इनकार किया, लेकिन बाद में पुलिस के सामने उसे स्वीकार किया। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच खर्चों को लेकर बातचीत जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 mins ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National1 hour ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National1 hour ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National2 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी