Connect with us

Uttar Pradesh

Greater Noida: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद दोस्त ने चाकू से की हत्या

Published

on

Greater Noida के बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंसल गोल्फ लिंक वन सोसाइटी में बर्थडे पार्टी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यतीन शर्मा (24) के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के सासनी स्थित मदन गढ़ी एडीए कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चिराग चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

यतीन और चिराग साथ मिलकर बीटा प्लाजा में एक कैफे चलाते थे और अंसल गोल्फ लिंक वन सोसाइटी में किराए के कमरे में रहते थे। घटना उस समय हुई जब दोनों ने अपनी महिला मित्र के जन्मदिन के मौके पर पार्टी आयोजित की थी।

रात को कैफे बंद करने के बाद सभी दोस्त केक लेकर कमरे पर पहुंचे और बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू किया। इसी दौरान यतीन और चिराग के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो जल्दी ही गंभीर झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर चिराग ने चाकू उठाकर यतीन के सीने पर वार कर दिया। घायल यतीन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab29 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े