Connect with us

Uttar Pradesh

लखनऊ में धोखाधड़ी , Mobile नंबर बदलकर आरोपियों ने संस्थान से निकाले 1.5 करोड़ रुपये।

Published

on

उत्तरप्रदेश। राजधानी लखनऊ में Mobile नंबर बदलकर आरोपियों ने सेवा संस्थान के खाते से 1.5 करोड़ रुपये निकाल लिए। पुलिस अब खाते की जांच में जुटी है।

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के मल्हौर निवासी विनोद कुमार शास्त्री, जो कि ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं, ने अपने परिचित देवरिया निवासी रवि प्रकाश के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। विनोद के अनुसार, वह 2012 से संस्थान का संचालन कर रहे हैं और उनका बैंक खाता गोमतीनगर स्थित आईडीएफसी बैंक में है, जहां उनका Mobile नंबर भी दर्ज है।

विनोद के अनुसार, दो महीने पहले रवि ने महाकुंभ मेले के दौरान संस्थान के खाते से चंदा जुटाने के लिए खाता ब्योरा मांगा था। इसके बाद बिना किसी जानकारी के रवि ने उनके Mobile नंबर को बदलकर अपना नंबर दर्ज करवा लिया। 16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच रवि ने नेट बैंकिंग के जरिए संस्थान के खाते में पड़े 1.5 करोड़ रुपये निकाल लिए। इतनी बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होने पर बैंक अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने विनोद को इसकी सूचना दी। जब विनोद ने खाते का ब्योरा मांगा, तो पता चला कि रवि ने यह रकम अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी।

विनोद का आरोप है कि रवि ने संस्थान के खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया और उन्हें फंसाने की साजिश रची। इंस्पेक्टर बृजेश यादव के अनुसार, जिन बैंक खातों में रवि ने रकम ट्रांसफर की है, उनकी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National14 hours ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab15 hours ago

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: Kuldeep Dhaliwal

Uttar Pradesh16 hours ago

‘संत का स्वाभिमान उसका राष्ट्र’, शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का आया पहला बयान

Punjab16 hours ago

अदालत द्वारा केजरीवाल को बरी किए जाने से ‘आप’ हुई सही साबित, BJP की सियासी बदलाखोरी और प्रचार हुआ बेनकाब: अरोड़ा

National18 hours ago

पंजाब में आज से ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज:CM मान बोले- कांग्रेसियों-अकालियों को भी फायदा; केजरीवाल ने कहा- अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा