Connect with us

Uttar Pradesh

Deoria: पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

Published

on

उत्तर प्रदेश के Deoria जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले में हलचल मच गई। महिलाओं का कहना था कि वे अपने-अपने पतियों से बहुत परेशान थीं और यही कारण है कि उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई। दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई, और अब उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली।

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दोपहर के समय लोग हैरान रह गए जब शादीशुदा महिलाओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे लिए और सिंदूर भी लगाया। पत्नी बनी कविता ने बताया, “हमारी दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई और अब हम एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं।” दूसरी महिला, गूंजा ने भी अपनी पत्नी कविता के नाम को बबलू रखने की बात कही।

इस दौरान मंदिर परिसर में भीड़ लग गई। महिलाओं ने बताया कि उनके पति नशे के आदी हैं और आए दिन उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे, जिससे वे थक चुकी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अब गोरखपुर में किराए के घर में रहकर एक साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला ले चुकी हैं। शादी के बाद दोनों महिलाएं गोरखपुर की ओर रवाना हो गईं, और इस घटना की चर्चा पूरे दिन भर होती रही।

मंदिर में शादी करने के बाद दोनों महिलाएं टेंपो में सवार होकर गौरी बाजार पहुंचीं। टेंपो से उतरते ही उनकी उपस्थिति को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोगों ने पूछा कि वे माला क्यों पहने हुई हैं, तो दोनों महिलाओं ने बताया कि वे आपस में पत्नी-पत्नी बन गई हैं और उनके पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। दोनों महिलाओं ने यह भी कहा कि वे गोरखपुर जा रही हैं और पतियों के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है क्योंकि यह उनका निजी निर्णय है।

इस दौरान कुछ लोग दोनों महिलाओं की तस्वीरें लेने लगे, लेकिन महिलाओं ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद, दोनों महिलाएं गोरखपुर के लिए बस से रवाना हो गईं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab10 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab10 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab11 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की