Connect with us

Uttar Pradesh

Lucknow के होटल में पारिवारिक कलह के चलते पिता-पुत्र ने 5 की हत्या की

Published

on

Lucknow से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक होटल में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया. घटना के बाद बेटा होटल में बैठा था. पुलिस की पूछताछ में बेटे ने कबूल किया कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. कहा- पिता आत्महत्या करने के लिए होटल से निकले हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि पिता का नाम बदरुद्दीन और बेटे का नाम अरशद (24) है। अरशद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात उसने अपनी मां आसमां, चार बहनों आलिया (9), अक्सा (16), अलशिया (19) और रहमीन (18) की हत्या कर दी। पुलिस ने जब अरशद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस घटना में उसके पिता भी शामिल थे. अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया- 30 दिसंबर को सभी 7 लोग आगरा से लखनऊ आए थे। चारबाग के पास नाका इलाके में होटल शरणजीत में कमरा लिया। आरोपी ने हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई है. मृतक के गर्दन और कलाई पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

परिवार इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा का रहने वाला था। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद कमरे को सील कर दिया। बेडशीट और अन्य साक्ष्यों को एकत्र कर परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। ताकि परिवार की गतिविधि का पता लगाया जा सके.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग