Connect with us

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में हैंडपंप से अचानक से निकलने लगा Diesel, सभी देख हुए हैरान

Published

on

उत्तर प्रदेश के संभल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक स्कूल के हैंडपंप से अचानक ‘डीजल जैसा पदार्थ’ निकलने लगा। यह देख बच्चों ने तुरंत शिक्षकों को बताया और हैंडपंप से पानी पीना बंद कर दिया। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोगों का कहना है कि हैंडपंप से निकलने वाले पानी में डीजल जैसी गंध आ रही है और वह थोड़ा मटमैला भी है|

संभल जिले के कुर्फतेहगढ़ थाने के गांव धर्मपुर रत्ता में एक सरकारी स्कूल है. इस स्कूल में लगे हैंडपंप से ‘डीजल’ निकल रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी के अलावा डीजल भी निकल रहा है. पानी में डीजल की गंध के कारण बच्चों ने हैंडपंप का पानी पीना बंद कर दिया है। स्कूल के शिक्षक भी इस बात से हैरान हैं कि हैंडपंप के पानी से डीजल की गंध कैसे आने लगी|

ग्रामीण धर्मपाल ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में हैंडपंप लगा हुआ है। बच्चों ने बताया कि इसके पानी से डीजल की गंध आ रही है. ये सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद जब मैं स्कूल पहुंचा तो हैंडपंप के पानी को देखा, उसका रंग बदल गया था और उसमें से डीजल जैसी गंध आ रही थी. डीजल का पानी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

ग्रामीण यशवीर का कहना है कि इस अनोखी बात के बारे में पता चलने पर पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन उस हैंडपंप के पानी से डीजल जैसी गंध आ रही है. इस पानी को पीने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उस हैंडपंप से निकलने वाले पानी में पेट्रोलियम या डीजल तत्व हैं या नहीं|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News6 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public6 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News10 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public10 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public10 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल