Connect with us

Uttar Pradesh

UP में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों की तिथियां घोषित।

Published

on

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र अलग से जारी किए जाएंगे।

वहीं, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक और कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गई है। इन पदों की लिखित परीक्षा 16 फरवरी को हुई थी और उत्तर कुंजी 17 फरवरी को जारी की गई थी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एक से अधिक आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति है, इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

इसके अलावा, अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी के 27 पदों के लिए 151 शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 6 और 7 मार्च को दो पालियों में प्रशिक्षण और सेवायोजन निदेशालय में आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार लखनऊ स्थित आयोग कार्यालय में होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची और कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया

Delhi18 hours ago

नेताओं को हायर कर सकते हैं तो फायर क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की MP/MLA को बर्खास्त करने वाले नियम की मांग

Punjab19 hours ago

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

National19 hours ago

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Punjab19 hours ago

पंजाब सरकार राज्य में ग्राम न्यायालय के मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी: CM भगवंत सिंह मान