Connect with us

Uttar Pradesh

Kashi में महाकुंभ के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गंगा आरती ऑनलाइन देखने की अपील

Published

on

प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब Kashi में भी श्रद्धालुओं का तांता लगातार बढ़ता जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्य धार्मिक स्थलों के साथ-साथ गंगा आरती स्थल पर भी लाखों लोग हर रोज पहुंच रहे हैं। इस बीच, वाराणसी के गंगा आरती आयोजकों ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है कि आने वाले कुछ दिनों में गंगा घाट पर भारी भीड़ होगी, इसलिए वे ऑनलाइन गंगा आरती का दर्शन करें और फिलहाल देर शाम गंगा आरती में शामिल न हों।

एबीपी लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक, गंगा घाट पर आयोजकों ने देशवासियों से यह अपील की है कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान गंगा आरती में भी लाखों लोग पहुंच रहे हैं।

ऑनलाइन गंगा आरती देखने की अपील
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने कुछ दिनों तक गंगा घाट पर आने से परहेज करने का आग्रह किया है। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष, सुशांत मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ की वजह से गंगा घाट पर अत्यधिक भीड़ हो रही है। इसलिए उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे कुछ दिनों तक ऑनलाइन गंगा आरती का दर्शन करें और गंगा घाट पर उपस्थित न हों।

प्रयागराज के बाद अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी कड़ी में वाराणसी के गंगा घाट पर मौनी अमावस्या से पहले ही लाखों लोग गंगा आरती में शामिल होने के लिए आ चुके हैं। स्थिति यह है कि गंगा आरती के समय गोदौलिया मार्ग से लेकर गंगा घाट तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में गंगा आरती आयोजकों ने आग्रह किया है कि श्रद्धालु कुछ दिनों तक गंगा घाट पर न आएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं