Connect with us

Uttar Pradesh

दिल्ली चुनाव प्रचार में गरमाई राजनीति, CM Yogi ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

Published

on

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी है। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराने की तैयारी कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि इस बार अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपने तमाम स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है, जिनमें उत्तर प्रदेश के CM Yogi का नाम भी शामिल है।

किराड़ी की जनसभा में सीएम योगी का हमला

CM Yogi ने आज दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा,
“कल आपने देखा होगा कि मैंने और मेरे साथ 54 मंत्रियों ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई। बतौर मुख्यमंत्री, अगर मैं और मेरे मंत्री ऐसा कर सकते हैं, तो मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह और उनके मंत्री यमुना में डुबकी लगाने की हिम्मत करेंगे?”

यमुना की स्वच्छता और गंगा की गंदगी का मुद्दा

CM Yogi ने आगे कहा कि दिल्ली में AAP सरकार के ‘पापों’ का असर मथुरा और वृंदावन तक देखने को मिलता है, जहां यमुना नदी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना नदी की सफाई की बात आई, तो अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया।
योगी ने कहा, “AAP सरकार केवल ट्वीट और भ्रामक बयानबाजी करने में व्यस्त रहती है। वे काम करने में विश्वास नहीं रखते।”

दिल्ली चुनाव की बढ़ती गरमाहट

इस बयानबाजी से यह साफ है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव अपने चरम पर है। अब देखना यह होगा कि चुनावी नतीजे किसके पक्ष में आते हैं और दिल्ली की जनता किसे चुनती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News20 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News23 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News23 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ