Connect with us

Uttar Pradesh

भारतीय सेना के Operation Sindoor पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, शेयर की ये तस्वीर।

Published

on

Operation Sindoor: Jammu और कश्मीर स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा बदला लिया है. सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है.

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित मुजफ्फराबाद में आंतकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है. बलों ने यह कार्रवाई बुधवार रात की. इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी.

भारतीय सशस्त्र बलों के इस अदम्य साहस और वीरता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने ऑपेरशन सिंदूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद! जय हिंद की सेना!

सीएम योगी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी. रक्षा मंत्री ने लिखा- भारत माता की जय. भारतीय सशस्त्र बलों के इस जवाब पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा- भारत माता की जय!

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा- जय हिंद! जय भारत! न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है.

दूसरी ओर रक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.

क्या बोला पाकिस्तान और अमेरिका ?

पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक “कायरतापूर्ण हमला” है।

पाकिस्तान के अंदर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली टिप्पणी भी आई। उन्होंने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बहुत करीबी संबंध रखता हूं। वे कश्मीर में हजारों वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं, शायद इससे भी अधिक समय से। यह एक भयानक हमला था।” उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे।

इस बयान के साथ ही ट्रम्प ने कश्मीर में हालिया आतंकवादी हमले की निंदा की और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए प्रयासरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab5 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab5 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab5 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab6 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की