Connect with us

Uttar Pradesh

Rampur में खालिस्तानी आतंकवादियों के शव लेकर जा रही एंबुलेंस का हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने वैकल्पिक एंबुलेंस से भेजा शव

Published

on

पीलीभीत में 23 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद यूपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। बुधवार (25 दिसंबर) को इन आतंकवादियों के शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस Rampur में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बाईपास पर अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

एसपी, एएसपी और सीओ सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को दूसरे एंबुलेंस में रखकर पंजाब के लिए रवाना किया। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

मुठभेड़ की पूरी कहानी
बीते सोमवार, 23 दिसंबर को पंजाब और यूपी पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन खालिस्तानी आतंकवादियों गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह को मार गिराया था। ये आतंकवादी पंजाब के गुरदासपुर जिले के निवासी थे और नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों के पास से AK-47 राइफल, दो पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद की थी। ये आतंकवादी कई वारदातों में शामिल थे।

पंजाब में हालिया आतंकी घटनाएं
गुरदासपुर में 19 दिसंबर को एक ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी। हाल ही में अमृतसर में भी एक पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था। पुलिस तीनों आतंकवादियों को इन घटनाओं से जोड़कर देख रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab44 mins ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National58 mins ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National1 hour ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab2 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं