Connect with us

Uttar Pradesh

महाकुंभ में CM योगी के कदमों की अखिलेश यादव ने की सराहना , कहा- हमें उनसे सीखने की जरूरत है

Published

on

उतर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सीखना चाहिए कि स्नान कैसे किया जाए।

सपा प्रमुख ने वाराणसी में CM योगी पर तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में हमें कपड़े पहनकर स्नान करना होगा, और हमें मुख्यमंत्री से यह सीखना चाहिए कि कपड़े पहनकर स्नान कैसे करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकार “विकसित भारत” बनाने की बात करती है और बनारस को क्योटो बनाने का वादा करती है, उसे इस पर विचार करना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कुंभ मेले की तैयारियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि सरकार ने 100 करोड़ की सही तैयारी की होती, तो लोगों को इतनी असुविधा नहीं होती और कई जानें न जातीं। उन्होंने यह भी कहा कि 60 करोड़ के आंकड़े के बाद भी जिनकी जान गई, उनके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

अखिलेश ने अमेरिका और वक्फ के मुद्दे पर भी अपनी राय दी। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से संबंधित मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका से व्यापार लाना चाहिए और हमारे लोगों के लिए खुशहाली सुनिश्चित करनी चाहिए, न कि अपना बाजार उन्हें दे देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पिछली बार सोने के साथ अमेरिका जाने का हवाला देते हुए कहा कि इस बार कम से कम हीरे के साथ जाना चाहिए था। अखिलेश ने यह भी कहा कि अगर हमारे नागरिक कानून तोड़कर अमेरिका गए हैं, तो यह सरकार की नाकामी है, क्योंकि इस सरकार में दलाल पैसे लेकर लोगों को भेज रहे हैं।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोग रोजगार के अभाव में भारत छोड़ रहे हैं, और इस प्रक्रिया में गुजरात के लोग प्रमुख होंगे। अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि हमें इतना मजबूत होना चाहिए कि कोई हमारे नागरिकों को बेड़ियों में जकड़कर न भेजे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News4 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News5 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News7 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News7 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ