Connect with us

Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav ने महाकुंभ निमंत्रण पर दिया बयान, कहा- “कुंभ में लोग अपनी आस्था से आते हैं”

Published

on

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर दिए जा रहे निमंत्रण पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा, “कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। लोग अपनी आस्था से वहां आते हैं। हमें अपने धर्म में यह सिखाया और पढ़ाया गया है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं। जो करोड़ों लोग आएंगे, क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? यह सरकार अलग है।”

Akhilesh Yadav ने यह भी कहा कि अगर कुम्भ सही तरीके से हो, तो वह हर तरह की मदद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पत्रकार मित्र PDA ने कुंभ की तैयारियों की हकीकत चेक की और सब सामने आ गया है।

VHP और खुदाई पर तंज
Akhilesh Yadav ने VHP के सवाल पर कहा, “मैं तो कहता हूँ कि यह जो रोज़ खुदाई चल रही है, उसे सीएम हाउस में भी करना चाहिए, वहां शिव मंदिर है। सीएम के घर में भी खुदाई होनी चाहिए, वहां भी शिवलिंग मिलेगा। राज्यपाल के हाउस में भी अवैध निर्माण हो रहा है।”

जर्मनी में बैलेट से मतदान की बात
अखिलेश यादव ने जर्मनी के संसद सदस्य राहुल कंबोज से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “जर्मनी जैसा देश जहां बैलट से मतदान होते हैं, वहां पर हमें अपनी वोटिंग प्रक्रिया पर विश्वास वापस लाना होगा।” उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्थाओं पर भरोसा खोने से बचना चाहिए, ताकि जनता आने वाले समय में बदलाव ला सके।

ईवीएम पर टिप्पणी
अखिलेश यादव ने कहा, “जर्मनी के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आप ईवीएम की मांग करेंगे तो यह असंवैधानिक होगा। जब जर्मनी जैसे देश ने यह माना है तो यह एक लंबी बहस का मुद्दा है। हमें चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।”

महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में
अखिलेश यादव का बयान उस समय आया है जब अगले साल 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यूपी सरकार ने युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab6 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं