Connect with us

Uttar Pradesh

यूपी प्रदेश में बिछेगा नए हाइवे का जाल, लखनऊ को AI सिटी के रूप में विकसित कर रहे योगी।

Published

on

यूपी में जल्द ही कई नए हाइवे निर्माण किए जायेंगे। इस शुभ कार्य के लिए सवा लाख करोड़ रुपए आवंटित हो गए हैं। इसके अलावा 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में 1.25 लाख करोड़ रुपये से नए हाइवे निर्माण और विकास कार्य कराए जाएंगे।
गडकरी ने शुक्रवार को लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 1028 करोड़ रुपये से मुंशी पुलिया और खुर्रमनगर फ्लाईओवर सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को लेकर सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दे रही है।

यूपी में 1.25 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनसे हाइवे निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में अब तक 3.5 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। अगले कुछ वर्षों में इसे 5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

लखनऊ को AI सिटी के रूप में विकसित कर रहे : योगी

सीएम योगी ने कहा की सरकार लखनऊ को न केवल एयरो सिटी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिटी के रूप में भी विकसित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो रहा है इसके अलावा यूपी के प्रत्येक नागरिक को सार्वजनिक सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ