Connect with us

Religious

जानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |

Published

on

दीपावली का पूर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है | कुछ दिन पहले से ही दीपवले की तैयारी शुरू हो जाती है | दीपावली वाले दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कि जाती है और रात के वक्त दिये जलाये जाते है | क्या आप जानते है इन दीपक को जलने के पीछे की परंपरा |
माना जाता है की जब भगवान राम चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने के बाद अयोध्या नगरी पधारे थे तब अयोध्यावासियों उनके स्वागत में अयोध्या नगरी को दीपों से सजा दिया था। उस समय अयोध्या नगरी दीपों के प्रकाश से चमक उठी थी। तभी से दिये जलाने की परंपरा को शुरू किया गए था | और तभी से इसी दिन दीपवाली का पूर्व को मनाया जाने लगा |

दीपवाली वाले दिन जलाए इतने दिये

दीपावली वाले दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है | विषम संख्या में दीपक जलाए जाते है | दीपावली से पहले धनतेरस वाले दिन भी एक दीपक को जलाए जाता है | यह दीपक यम दीपक कहलाता है | इस दीपक को सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर दक्षिण दिशा में यह दीपक जलाया जाता है।
मान्यता है कि यम देव को दीपदान करने से परिवार में किसी की आकाल मृत्यु नहीं होती है। दिया माटी से बना होना चाहिए और उसमे सरसों का तेल डालकर ही दीप दान करें। दीपदान करने के बाद घर के बाहर किसी भी सदस्य को उस दिन बाहर नहीं जाना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार मुख्य तौर पर 5 दीपक जलाना दीपावली पर अनिवार्य होता है। इनमें से 1 दिया घर के सबसे ऊंचे स्थान पर, दूसरा दिया घर के रसोई घर में, तीसरा दिया पीने के पानी के पास, चौथा पीपल के पैड़ के पास और पांचवा दिया घर के बार मुख्य प्रवेश द्वार पर जिसे यम दीपक भी कहा जाता है।
वैसे तो आप जितने चाहें उतने दीपक जला सकते है | दीपक जलने की कोई सीमा नहीं है परंतु 5 दीपक जलाना अनिवार्य है |

(नोट – यहां दी गई संपूर्ण जानकारी पौराणिक मान्यताओं, शास्त्र मत और आध्यात्म गुरु के मार्गर्दश में दी गई है इसकी सत्यता से संबंधित कोई भी जिम्मेदारी लोकल 18 की नहीं है.)

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab15 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab16 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab17 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab17 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान