Connect with us

Punjab

Punjab में आज से बारिश और ओलावृष्टि का यलाे अलर्ट: तापमान भी बढ़ेगा, तेज हवाएं चलेंगी, आदमपुर रहा सबसे ठंडा

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (गुरुवार) से मौसम बदलने वाला है। दो दिन तक लगातार बिजली चमकने, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50 से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री आदमपुर में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज कहां- कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर ,तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर , फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जबकि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को मिला।इस दौरान बठिंडा में दृश्यता 0 मीटर, जबकि अमृतसर और लुधियाना में 50-50 मीटर दर्ज की गई।राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान आदमपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान बढे़गा, बारिश की संभावना

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, ठंड का पीक पीरियड निकल चुका है और अब ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर पहुंच गया है। 22 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 23 जनवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24 और 26 जनवरी को कुछ ही स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 27 जनवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, और फिर उसके बाद दोबारा गिरावट की संभावना है।

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

23 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा, जबकि झोकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) की प्रबल संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

24 जनवरी – अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

25 जनवरी – अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है। जबकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab15 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National15 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National16 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National17 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National18 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा