Connect with us

Breaking News

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Published

on

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए सात मेंबर की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव औऱ रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भ सौंपेगी।

इस सात सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएसपी) के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलाख, और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और ज़रूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।

इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 के ऑर्डर के ज़रिए बनाई गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement