Connect with us

Chandigarh

Tarunpreet Sondh का Sukhbir Badal पर तीखा हमला – कहा, “आपका डंडा तस्करों को बचाने के लिए था, हमारे CM का डंडा mafia और criminals के लिए है”

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बादल साहब के राज में डंडा आम लोगों, बेरोजगार नौजवानों, शिक्षकों और सिख संगतों पर चलता था, जबकि आज भगवंत मान सरकार में वही डंडा ड्रग माफिया, भू-माफिया और गैंगस्टरों पर चलता है।

सोंध ने ये बातें लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने सुखबीर बादल के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमें बादल ने कहा था कि “डंडा चलाने वाला मुख्यमंत्री ही लोगों की समस्याएं हल कर सकता है।”

तरुणप्रीत सोंध ने कहा,

हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान डंडा चलाते हैं पंजाब को नशे से बचाने के लिए, अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए, लेकिन सुखबीर बादल ने अपने समय में इस डंडे का इस्तेमाल आम लोगों पर किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि बेरोजगार नौजवानों, शिक्षकों और न्याय की मांग कर रही सिख संगतों पर डंडे क्यों बरसाए गए थे? बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड का जिम्मेदार कौन है? सुखबीर बादल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर पहले श्री अकाल तख्त साहिब के सामने माना, लेकिन बाद में पलट गए। क्या यह सच्चे मन से माफी थी?

सोंध ने अकाली दल पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा,

अकाली दल सिर्फ तीन सीटों पर सिमट गया है, और वो भी अब इधर-उधर जाने को तैयार हैं। कारण साफ है अकाली दल ने लोगों का भरोसा तोड़ा, डंडे मारे और भावनाओं से खिलवाड़ किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल के कार्यकाल में:

  • इंडो कैनेडियन बस सर्विस छीनी गई
  • ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा मिला, 500 रुपये की टिकट 5000 रुपये में बिकने लगी
  • फैक्ट्रियों में हिस्सेदारी ली गई
  • व्यापारियों को धमकाकर जमीनें और शेयर लिए गए
  • हवेली’ रेस्टोरेंट से जबरदस्ती हिस्सा मांगा गया, वरना फ्लाईओवर बनाने की धमकी दी गई

सोंध ने कहा कि सुखबीर बादल ने अपने पिता प्रकाश सिंह बादल की इज्जत और विरासत भी छीन ली। “जो ‘फक्र-ए-कौम’ का खिताब उनके पिता को मिला था, वह भी वापस करवा दिया।”

उन्होंने सीधे शब्दों में कहा,

अगर सुखबीर बादल वाकई अकाली दल का भला चाहते हैं, तो पार्टी छोड़ दें। तभी अकाली दल दोबारा खड़ा हो पाएगा।

सोंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से जनता खुश है। आज पंजाब में नशे के खिलाफ जंग चल रही है और विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है।

इस प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ AAP के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, महासचिव सनी आहलुवालिया, हरचंद सिंह बरसट और नेता नील गर्ग भी मौजूद थे।

मुख्य बातें:

  • सुखबीर बादल का डंडा आम जनता पर, भगवंत मान का डंडा माफिया पर – सोंध
  • सिख संगतों, बेरोजगारों और शिक्षकों पर चलवाए गए थे डंडे
  • ट्रांसपोर्ट और व्यापार में भी माफिया राज था
  • जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से संतुष्ट, नशे के खिलाफ चल रहा है अभियान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News23 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News23 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News23 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News23 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News23 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप