Connect with us

Punjab

Study के लिए Canada जाएं या नहीं? तनाव भरे माहौल में Students और Parents, सता रहा डर…

Published

on

लुधियाना : भारत व कनाडा के बीच दिन-प्रतिदिन विवाद तनाव बढ़ने के समाचार आ रहे हैं, जिस कारण वहां गए व जाने के इच्छुक छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। इसके अलावा वहां रोजगार के लिए गए हुए लोगों व परिजनों के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं।

रोजगार की कमी के अलावा है कई समस्याएं
हाल ही में कनाडा के 41 राजनयिकों को भारत छोड़ना पड़ा। भारत के इस कदम के बाद जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर सीधा निशाना करते हुए कहा कि कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को मुश्किलें पैदा होंगी। इससे साफ है कि कनाडा सरकार चुप नहीं बैठने वाली। कुछ शहरों से वीजा सेवाएं बंद भी की जा चुकी हैं। इससे लगता है कि आने वाले दिनों में कनाडा में पढ़ रहे छात्रों और रोजगार के लिए गए भारतीय नागरिकों को कुछ और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि कनाडा में काफी भारतीय नागरिक रोजगार के लिए तरस रहे हैं और जैसे-तैसे वापस लौटने का जुगाड़ लगा रहे हैं।

स्वदेश लौटने को लेकर भी है दुविधा
पंजाब से कनाडा गए छात्रों व अन्य लोगों को परिजनों को डर है कि आने वाले दिनों में कनाडा के हालात क्या होंगे। क्या उनके परिजन वहां पर सुरक्षित रह पाएंगे, क्या वो आसानी से वापस स्वदेश लौट सकते हैं? कई लोग इस संबंधी जानकारी लेने कंसल्टैंट्स के पास जाते हैं तो कंसल्टैंट्स किसी तरह उन्हें हालात सही होने की आशा दिखलाते हैं, क्योंकि उनको भी अपना कारोबार ठप्प होने का भय है। हालांकि अभी इस मामले को लेकर सभी में अनिश्चितता का माहौल है। पंजाब के लोग अब कनाडा में वीजा लगवाने में भी संकोच कर हैं कि क्या यह निर्णय उनके लिए सही होगा।

इन देशों में जाने का भी है क्रेज
कनाडा के बिगड़ते हालात को देख लोग अब और देशों में वीज़ा आवेदन करने का विकल्प अपनाने की सोच रहे हैं। वैसे पंजाबियों में पहले ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, अमरीका और यूनाइटेड किंगडम जाने का क्रेज है जिनको वे वे रोजगार या शिक्षा पाने के विकल्प के तौर पर अपनाने की सोच सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab11 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab12 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की