Connect with us

Punjab

भारतीय सीमा में 3 बार Pak Drone की दस्तक, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

Published

on

पंजाब : भारतीय सीमा में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते भारतीय सीमा में 3 बार पाकिस्तानी ड्रोन ने दस्तक दी जिसमें जिला तरनतारन के अधीन भारत-पाक सरहद में 2 बार तथा गुरदासपुर के साथ लगती सीमा में एक बार ड्रोन ने दस्तक दी है। दोनों जिलों में सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों ने फायरिंग कर पाक ड्रोनों को खदेड़ दिया। इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पहले मामले में तरनतारन जिले के अधीन भारत-पाकिस्तान सरहद की बी.ओ.पी. मियांवाला उताड़ के माध्यम से बीती देर रात पिल्लर नंबर 153/13 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की दस्तक होने की आवाज सुनाई दी। ड्रोन की आवाज सुनते ही सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. की 101 बटालियन के जवान सतर्क हो गए। इसी तरह बी.ओ.पी. हरभजन के माध्यम से बीती रात पिल्लर नंबर 153/10 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में दोबारा पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनाई दी। बी.एस.एफ. की 101 बटालियन के जवानों ने करीब 9 राऊंड फायरिंग की। डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि सरहदी क्षेत्र सील करने के बाद बी.एस.एफ. के सहयोग से थाना खेमकरण की पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 

दूसरे मामले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बी.ओ.पी. कमालपुर जट्टां, जो पुलिस थाना कलानौर के अंतर्गत आती है, पर तैनात बी.एस.एफ. की 27 बटालियन के जवानों द्वारा भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर खदेड़ दिया। सुबह करीब पौने 5 बजे बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा जिस पर जवानों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना संबंधी पता चलते ही बी.एस.एफ. के उच्चाधिकारियों व पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ. थाना कलानौर मेजन सिंह भारी पुलिस फोर्स सहित संबंधित क्षेत्र में पहुंचे। बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 minutes ago

पंजाब में फिर बारिश का अलर्ट! कई जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी

Punjab6 minutes ago

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

Punjab1 hour ago

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

Punjab1 day ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab1 day ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश