Connect with us

Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

Published

on

Punjab और चंडीगढ़ में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने इन क्षेत्रों के मौसम को और ठंडा बना दिया है। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में 4.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान होशियारपुर में 21.6 डिग्री और चंडीगढ़ में 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। इसके अलावा, 26 से 28 दिसंबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी आशंका है।

कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैष्णो देवी समेत विभिन्न रूटों की ट्रेनें 2 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं। डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) से माता वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से सुबह 10:30 बजे के बजाय दोपहर 12:24 बजे कैंट स्टेशन पहुंची।

मौसम विभाग की चेतावनी और बदलते मौसम के बीच, लोग सावधानी बरतने और ठंड से बचने की तैयारी कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab5 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं