Connect with us

Punjab

दिल्ली में Bhagwant Mann के सरकारी आवास पर छापेमारी, राजनीति गरमाई

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक Bhgawant Mann के सरकारी आवास कपूरथला हाउस पर छापेमारी की गई है। चुनावी माहौल में इस छापेमारी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीति को और भी गरमा दिया है।

आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की एक टीम भगवंत मान के घर पर छापेमारी करने पहुंची है। हालांकि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह छापेमारी चुनाव आयोग की टीम द्वारा की गई थी। अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर किसने छापा मारा?

असल में, चुनाव आयोग चुनाव के दौरान शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए एक विशेष टीम गठित करता है। इस टीम का हिस्सा होती है फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी), जो रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के अधीन काम करती है। जब सी-विजिल ऐप पर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो एफएसटी तुरंत सक्रिय हो जाती है और त्वरित कार्रवाई करती है। अगर एफएसटी को लगता है कि पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है, तो वे राज्य पुलिस को सूचित करते हैं, और इसके बाद पुलिस सुरक्षा में एफएसटी घटनास्थल पर पहुंचती है और तलाशी अभियान चलाती है।

अब दूसरा बड़ा सवाल यह है कि सी-विजिल ऐप पर किसी शिकायत के मिलने के बाद चुनाव आयोग क्या कार्रवाई करता है और क्या इसके लिए कोई समय सीमा होती है? इस संबंध में नियमों के अनुसार, सी-विजिल ऐप पर शिकायत मिलने के 100 घंटे के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए। भगवंत मान के मामले में भी एफएसटी ने इस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की थी।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, सी-विजिल ऐप पर चुनावी अनियमितता की शिकायत मिलते ही एफएसटी तुरंत कार्रवाई करती है। भगवंत मान के मामले में सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से कोई छापेमारी आदेश नहीं दिया गया था। एफएसटी ने मानक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए कपूरथला हाउस में नकदी वितरण के संबंध में मिली शिकायत पर तलाशी ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National3 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab19 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National19 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab20 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज