Connect with us

Punjab

पंजाब के AAP नेता अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह ने अंबेडकर की मूर्ति पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शुक्रवार को दोनों नेताओं ने नाभा में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के जरिए देश के लोगों को मौलिक अधिकार और कानूनी हक दिए। उन्होंने कहा कि आज जो लोग समाज के सामान्य वर्ग से उठकर मंत्री, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पदों तक पहुंचे हैं, वह सब डॉ. अंबेडकर के संविधान की वजह से ही संभव हो सका है।

अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर संविधान की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर हो रही पुलिस बर्बरता और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के प्रति किए गए घटिया व्यवहार का उदाहरण दिया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से समानता और स्वतंत्रता का अधिकार दिया। उन्होंने खासकर समाज के दबे-कुचले और दलित वर्ग को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकार दिलाए। अंबेडकर ने दलितों को इन संवैधानिक अधिकारों से सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया, जिसके लिए हम सभी उनके कृतज्ञ हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National4 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National4 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab5 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab6 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं