Connect with us

Punjab

पंजाब के युवक का New Zealand में Murder, विदेश से आए बेटे के शव को देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Published

on

गुरदासपुर: सुनहरे भविष्य के लिए विदेश गए युवाओं की दर्दनाक हादसे में मौत होने की खबरें सामने आई रही हैं। ऐसी ही एक घटना गुरदासपुर से सामने आई है जहां पर न्यूजीलैंड गए युवक की हत्या होने की सूचना मिली। न्यूजीलैंड में दर्दनाक हादसे में मारे गए रमनदीप सिंह का शव आज उसके गांव कोटली शाहपुर में पहुंचा। जानकारी अनुसार मृतक रमनदीप 5 साल पहले न्यूजीलैंड गया था जहां पर शराब के नशे में 2 गोरों ने उसकी हत्या कर दी। विदेश से आए अपने बेटे के शव देख कर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम दिखी। इस दौरान परिवार ने इंसाफ का मांग की है। सरकार से गुहार लगाई है कि पंजाब में ही युवाओं को नौकरियां मिलें ताकि उन्हें विदेशों में न जाना पड़े। 

मृतक रमनदीप के पिता धन्ना सिंह ने बताया कि उनका बेटा 12वीं पास करने के बाद 2018 में न्यूजीलैंड चला गया था। वहां पर वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी एक पार्क में लगी हुई थी। बेटे के दोस्तों का 8 दिन पहले एक फोन आया कि उनके बेटे की ड्यूटी दौरान हत्या कर दी गई है। दोस्तों ने बताया कि उनका बेटा रमनदीप पार्क को बंद करके जाने लगा था लेकिन वहां पर दो गोरे शराब पी रहे थे। जब उसने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो वह गुस्से में आ गए और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 hours ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National5 hours ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National5 hours ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab7 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab7 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं