Connect with us

Punjab

पंजाब को मिलेंगी दो नई वंदे भारत, इन स्थानों पर यात्रा करना होगा आसान

Published

on

लुधियाना : आने वाले दिनों में लुधियाना निवासियों को वंदे भारत से नई दिल्ली, अमृतसर व कटड़ा के लिए सफर करना आसान हो जाएगा, क्योंकि लुधियाना को दो नई और वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को 6 वंदे भारत भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी देकर रवाना करेगें। इनमें से एक ट्रेन कटड़ा से दिल्ली व अमृतसर से नई दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। इन दोनों ट्रेनों के चलने से यहां लोगों को अमृतसर व कटड़ा जाने के लिए आसानी होगी। इन दोनों ट्रेनों का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जबकि पहले ही नई दिल्ली से कटड़ा जाने वाली ट्रेन का ठहराव लुधियाना में रहता है। इससे नई दिल्ली के लिए 2 और दिल्ली के लिए एक वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार कटड़ा से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत 1 जनवरी से रूटीन में चलेगी और रास्ते में ऊधमपुर, मनवाल, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, मुकेरियां, दसूहा, लुधियाना व करनाल में ठहरेगी, जबकि नई दिल्ली से अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेन अंबाला, लुधियाना,  जालंधर में ठहरेगी। नई चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को और भी अधिक आधुनिक सुविधायों से युक्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का शैडयूल हैड आफिस से जारी कर दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab11 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab12 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab13 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की