Connect with us

Punjab

Punjab पुलिस के सिपाही ने विभिन्न बैंकों से गाड़ियां लेने के नाम पर की एक करोड़ 85 लाख रुपयों की ठगी।

Published

on

एक ही माह में सिपाही सुखदीप सिंह ने चार बैंको से एक करोड़ 85 लाख का लोन पास करवाया। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है की सिपाही सुखदीप सिंह ने किसी भी बैंक को कोई किश्त जमा नहीं करवाई।

Punjab के खडूर साहिब से कुछ दूरी पर बसे गांव जामाराय निवासी पंजाब पुलिस के सिपाही ने विभिन्न बैंकों से गाड़ियां लेने के नाम पर एक करोड़ 85 लाख की ठगी की। सीआईए स्टाफ में तैनात सिपाही सुखदीप सिंह के खिलाफ पीएसबी, पीएनबी, एसबीआई के अलावा ग्रामीण बैंक से संबंधित अधिकारियों ने शिकायत दी थी। आईजी को दी शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सुखदीप सिंह ने लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए उक्त बैंकों से लोन अप्लाई किया।लेकिन कोई भी किस्त उन्होंने अभी तक नहीं दी है।

डीएसपी की जांच रिपोर्ट में उक्त खुलासा होते ही थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज कर लिया गया। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab56 mins ago

पंजाब में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे

Punjab3 hours ago

आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

Punjab3 hours ago

Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

Punjab4 hours ago

सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

Punjab4 hours ago

Punjab News: फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान